जिले में मिले 12 कोरोना संक्रमित, 11 हुए स्वस्थ

जिले में शुक्रवार को 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 12 संक्रमितों में सर्वाधिक चार संक्रमित तोरपा तीन कर्रा एक रनिया एवं दो-दो संक्रमित मुरहू प्रखंड एवं खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 05:13 AM (IST)
जिले में मिले 12 कोरोना संक्रमित, 11 हुए स्वस्थ
जिले में मिले 12 कोरोना संक्रमित, 11 हुए स्वस्थ

खूंटी : जिले में शुक्रवार को 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 12 संक्रमितों में सर्वाधिक चार संक्रमित तोरपा, तीन कर्रा, एक रनिया एवं दो-दो संक्रमित मुरहू प्रखंड एवं खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1776 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डाक्टर प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर 11 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। इन्हें शुक्रवार को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक 1600 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 17़2 सक्रिय मरीज हैं।

chat bot
आपका साथी