नामांकन के लिए चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं का मेला

बिदापाथर (जामताड़ा) ज्यों-ज्यों विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। क्षेत्र में चुनावी तापमान में इजाफा होता जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का उत्साह देखते बनता है। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को नाला विधानसभा में देखने को मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 05:07 PM (IST)
नामांकन के लिए चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं का मेला
नामांकन के लिए चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं का मेला

बिदापाथर (जामताड़ा) : ज्यों-ज्यों विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। क्षेत्र में चुनावी तापमान में इजाफा होता जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का उत्साह देखते बनता है। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को नाला विधानसभा में देखने को मिला। नाला से झामुमो प्रत्याशी रवींद्र नाथ महतो व भाजपा प्रत्याशी सत्यानंद झा ने नामांकन पर्चा दाखिल करने को जामताड़ा जिला मुख्यालय गए। नाला के लिए दोनों पार्टियों की ओर से बाइक सवार बैनर, झंडा लगाकर रैली निकाले। अपने-अपने प्रत्याशी व पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। झामुमो प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो के फतेहपुर प्रखंड के बड़वा स्थित आवास से भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता चारपहिया वाहन व बाइक पर सवार होकर रैली की शक्ल में निकले। वहीं भाजपा प्रत्याशी सत्यानंद झा के पूरे विधानसभा के समर्थकों का जमावड़ा धतुला मोड़ के समीप हुआ। भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता झंडा, बैनर से युक्त चारपहिया वाहन व बाइक पर सवार होकर रैली बनाकर निकले। खूब जिदाबाद के नारे भी लगे। नाला से झामुमो व भाजपा प्रत्याशी की ओर से नामांकन एक ही दिन किया जाना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी