मारपीट की घटना में दो महिलाएं जख्मी

नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर थाना क्षेत्र के तेंतुलियाटांड़ गांव में रविवार की सुबह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:48 PM (IST)
मारपीट की घटना में दो महिलाएं जख्मी
मारपीट की घटना में दो महिलाएं जख्मी

नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के तेंतुलियाटांड़ गांव में रविवार की सुबह आठ बजे दो पक्षों में मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। घरेलू विवाद की वजह से मारपीट की घटना में एक पक्ष के तेंतुलियाटांड़ ग्रामवासी ध्रुव भंडारी की पत्नी खुशबू कुमारी, वहीं दूसरे पक्ष के दीपक भंडारी की पत्नी प्रमिला देवी घायल हुई हैं। दोनों घायलों का उपचार नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इसके बाद घर जाने की इजाजत दे दी गई। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की घटना की सूचना नारायणपुर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। खुशबू कुमारी ने प्रमिला देवी पर, वहीं प्रमिला देवी ने खुशबू कुमारी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ था।

chat bot
आपका साथी