बापू संपूर्ण मानवता के आदर्श पुरुष

जासं, जामताड़ा: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामताड़ा गांधी चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 06:26 PM (IST)
बापू संपूर्ण मानवता के आदर्श पुरुष
बापू संपूर्ण मानवता के आदर्श पुरुष

जासं, जामताड़ा: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामताड़ा गांधी चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अíपत की गई। मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल, 74 चेतना मंच के अध्यक्ष पशुपति देव, प्रेमशंकर प्रसाद आदि थे। माल्यार्पण के बाद वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि गांधी जी ने विश्व को सत्य, अ¨हसा और शांति के मार्ग पर चलना सिखाया। वे अ¨हसा के पुजारी थे और उन्होंने देश के गरीब और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। बापू के अतुलनीय योगदान को भारत वर्ष सदैव याद रखेगा। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वयन के लिए भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। 74 चेतना मंच के अध्यक्ष पशुपति देव ने कहा कि महात्मा गांधी जी सत्य और अ¨हसा के शाश्वत मूल्यों का साकार रूप थे। उनका संपूर्ण जीवन ही मानवतावाद की अभिव्यक्ति रहा। वे संपूर्ण मानवता के लिए एक आदर्श पुरुष माने गए। मौके पर अरुण दत्ता, वरुण दत्ता, रियाज अहमद, मुस्ताक अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी