घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

संवाद सहयोगी फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर प्रखंड की सिमलाडंगाल पंचायत के मुरूडीह गांव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:34 PM (IST)
घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा): फतेहपुर प्रखंड की सिमलाडंगाल पंचायत के मुरूडीह गांव के एक घर में आगलगी से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गई। मुरूडीह निवासी स्व विशु हांसदा की पत्नी पार्वती मुर्मू के बिचाली घर में अचानक सोमवार शाम को आग लग जाने से उसका सबकुछ जलकर खाक हो गया। पूरा परिवार अब बेघर होकर दूसरे के घर में शरण लेने को विवश है।

आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। आग लगने के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई। हल्ला करने पर गांव वाले जुटे और आग को नियंत्रित किया। तब तक पूरा घर जल चुका था। घर में रखी तीन साइकिल, चावल, कपड़े, गर्भवती बहू के इलाज के लिए रखे 10000 रुपये नकद भी जलकर स्वाहा हो गया। भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने पहुंच कर परिवार को यथा संभव मदद करने का आश्वासन दिया। तत्काल परिवार के मुखिया को अनाज तथा राशि दी। घटना की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मोबाइल पर दी गई। साथ ही उचित मुआवजा व आवास मुहैया कराने की मांग भी की। भाजपा नेता ने कहा कि इस गरीब परिवार को न तो प्रधानमंत्री आवास मिला है और न ही किसी तरह की सरकारी सुविधाएं ही प्राप्त है। यह अत्यंत गरीब परिवार है। पार्वती मुर्मू विधवा होने के बावजूद भी मजदूरी मेहनत कर अपने परिवार के सात सदस्यों का भरण पोषण करतीं है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में करीब 30,000 से ज्यादा का नुकसान हुआ है। घर के जल जाने से परिवार के लोग पड़ोस के घर में शरण लेने को विवश है।

chat bot
आपका साथी