घर के आंगन से बाइक ले उड़े चोर

घर से बाइक चोरी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 06:18 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 06:18 PM (IST)
घर के आंगन से बाइक ले उड़े चोर
घर के आंगन से बाइक ले उड़े चोर

घर के आंगन से बाइक ले उड़े चोर

संवाद सहयोगी, नाला (जामताड़ा): थाना क्षेत्र कालीपहाड़ी गांव के रहने वाले शुभाशीष माजी के घर से उनकी बाइक चोर उड़ा ले गए। बताया जाता है कि जेएच 10 ए क्यू 1420 नंबर की बाइक गुरुवार की रात को उनके आंगन में रखी हुई थी। सुबह पता चला कि उनकी बाइक चोरी हो चुकी है। पीड़ित शुभाशीष माजी ने नाला थाना में एक आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। बताया कि गुरुवार की रात 11 बजे वे अपनी बाइक खड़ी कर सोने चले गए थे। शुक्रवार की सुबह तीन बजे जगने पर देखा कि बाइक आंगन से गायब है। परिजनों ने आसपास काफी देर तक बाइक की खोजबीन की, लेकिन बाइक का कुछ भी पता ना चल सका। शुक्रवार की रात को नाला थाना में एक आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी