बारिश से नारायणपुर में दीवार गिरी

नारायणपुर (जामताड़ा) एक ओर जहां अधिक बारिश होने से किसान खुश हैं। कृषि कार्य जोरो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 05:15 PM (IST)
बारिश से नारायणपुर में दीवार गिरी
बारिश से नारायणपुर में दीवार गिरी

नारायणपुर (जामताड़ा) : एक ओर जहां अधिक बारिश होने से किसान खुश हैं। कृषि कार्य जोरों पर हो रहा है वहीं दूसरी ओर इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। लगातार दो-तीन दिन से हो रही बारिश के कारण नारायणपुर के शहरपुरा में एक घर की दीवार गिर गई। गनीमत यह रही कि जब दीवार गिरी उस समय मार्ग से कोई गुजर नहीं रहा था वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी। दीवार गिरने के बाद कुछ देर के लिए मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था। स्थानीय लोगों ने ईट हटाकर रास्ता साफ किया तब आवागमन आरंभ हुआ। नारायणपुर बजरंग चौक समेत अन्य स्थानों पर बारिश के बाद अधिक मात्रा में जलजमाव हो गया है। इससे आसपास रहनेवालों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गई है। मच्छरों के प्रकोप से जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी