भगत सिंह जयंती पर दौड़ा जामताड़ा

संवाद सहयोगी जामताड़ा जिला हाकी तथा कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रानी स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:14 AM (IST)
भगत सिंह जयंती पर दौड़ा जामताड़ा
भगत सिंह जयंती पर दौड़ा जामताड़ा

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : जिला हाकी तथा कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रानी सती मंदिर दुमका रोड से समाहरणालय समीप आउटडोर स्टेडियम तक चार किलोमीटर फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविद उपाध्याय, अंचलाधिकारी असीम बाड़ा, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चंडी चरण दे ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दूरी बनाकर संघों के लगभग 100 खिलाड़ी और पदाधिकारी हिस्सा लिये।

अंचल अधिकारी ने कहा कि रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाना है। कुश्ती संघ के सचिव दीपक दुबे ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय ओलंपिक महासंघ , हॉकी इंडिया एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के संयुक्त प्रयास से पूरे भारतवर्ष में गत 22 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक विभिन्न राज्य, जिला, प्रखंड स्तर में फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम किया जा रहा है।

फिट इंडिया रन फॉर यूनिटी में प्रथम स्थान प्रकाश मंडल, द्वितीय प्रिस कुमार, तृतीय दिनेश मंडल , चतुर्थ गौतम महतो , पंचम मनीष महतो आदि खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल बनाने में जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष डीडी भंडारी, हैंडबॉल एसोसिएशन, जंप रोप एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य थे।

chat bot
आपका साथी