समाज का उत्थान करना ही मुख्‍य उद्देश्य

समाज का उत्थान करना ही उद्देश्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 06:42 PM (IST)
समाज का उत्थान करना ही मुख्‍य उद्देश्य
समाज का उत्थान करना ही मुख्‍य उद्देश्य

समाज का उत्थान करना ही मुख्‍य उद्देश्य

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : रविवार को नारायणपुर हुमाना पिपल टु पिपल इंडिया का स्थापना दिवस मनाया गया। आज ही के दिन 21 मई 1998 को भारत में इस संस्था ने सरकारी मान्यता लेकर अपना कार्य प्रारंभ किया था। 21 मई 1998 से लेकर अब तक इस संस्था ने भारत के कई राज्यों में सरकार के साथ मिलकर परियोजना को संचालित किया। यह संस्था बगैर नफा नुकसान के सिद्धांत पर कार्य करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जयंतो भगत और केटी करना ने केक काटकर सभी का मुंह मीठा किया। अपने संबोधन में जयंतो भगत ने कहा कि इस संस्था में 20 वर्षों से कार्य कर रहा हूं, बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि यह संस्था समाज के उत्थान के लिए कार्य करती है। वंचित वर्गों को किस प्रकार आगे लाया जा सके इसको लेकर के कार्य करती है। केटी करना ने कहा कि यह संस्था हमेशा समाज को जागरूक करने का कार्य करती है। समाज में व्याप्त कुरीतियों को किस प्रकार दूर किया जा सकता है इसके लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी किया जाता है। संस्था ड्राप आउट को शिक्षित करने और शिक्षा में गुणवत्ता के लिए भी कार्य करती है। कोविड महामारी में भी संस्था ने उचित व्यवहार के लिए काफी कार्य किया है। इस अवसर पर बाबूलाल दास, पप्पू कुमार पोद्दार, तापस समद्दर, पिंकी पंडित, शंकर शाह, मनोरंजन दास, प्रज्ञान साहू, सलमा खातून, रुखसाना खातून आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी