छात्र-छात्राओं दी आपदा से बचाव की जानकारी

जामताड़ा : राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के नौ बटालियन बिहार पटना इकाई की टीम ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 08:22 AM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 08:22 AM (IST)
छात्र-छात्राओं दी आपदा से बचाव की जानकारी
छात्र-छात्राओं दी आपदा से बचाव की जानकारी

जामताड़ा : राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के नौ बटालियन बिहार पटना इकाई की टीम ने सावित्री देवी प्लस टू स्कूल में अ ापदा मोचन कार्यशाला की। दल का नेतृत्व निरीक्षक वीरेंद्र कुमार राठौर कर रहे थे। इसमें रवींद्र कुमार पाल, सत्यनारायण उरांव, राजीव कुमार, रविकेश कुमार, समीर कुमार ¨सह, मंजीत कुमार ओझा, दशरथ यादव, हिमांशु कुमार एवं अनिल कुमार शामिल थे। कार्यशाला में प्राकृतिक एवं मानव निíमत आपदा से पीड़ित होने पर स्वयं व दूसरों का बचाव करने की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक जानकारी दी गई।

निरीक्षक ने भूकंप, तड़ित आघात, सड़क दुर्घटना, चक्रवात, दंगा या लड़ाई से उत्पन्न स्थिति एवं बचाव के लिए तत्कालीन किए जा सकने वाले सुरक्षा उपायों, उपचार एवं सहायता प्राप्ति स्थलों की जानकारी दी। वर्तमान समय में आपदा मोचन बल के पास मौजूद उपकरणों एवं उनके कार्यो को बताया। दुर्घटनावश हृदयावरोध उत्पन्न होने पर सीपीआर तकनीक का प्रयोग करने की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. जीएन खान ने कहा कि यह कार्यशाला बहुत ही लाभकारी है। विद्याíथयों को आपदा में सुरक्षित रहने एवं उपचार के तत्काल उपायों की जानकारी मिलने से वे स्वयं दूसरों की सहायता कर सकेंगे। कार्यशाला में शिक्षक डॉ. जेके ¨सह, बीएन ¨सह, पीके ¨सह, नवीन ¨सह, विक्रम बेरा, भोला महतो, मनोज पांडेय, सुमन झा, विनय कृष्णा, गौतम ठाकुर, इरशाद अंसारी, शमीम अख्तर, बेंजामीन सोरेन, शुभेन्दु मंडल, अर्चना ¨सह, नरगिस जेबा, श्वेता कुमारी, सुषमा सिन्हा आदि थे।

chat bot
आपका साथी