ऑनलाइन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता जामताड़ा स्थानीय सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल में पाठ सहगामी क्रियाकल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 07:13 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 07:13 PM (IST)
ऑनलाइन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
ऑनलाइन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : स्थानीय सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल में पाठ सहगामी क्रियाकलापों के तहत कई ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एलकेजी-यूकेजी में आयोजित अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में हर्ष आनंद और रचना कुमारी प्रथम, केयूरी परसुरामका और आरोही कुमारी द्वितीय, देवनंदिनी भास्कर और सुबरंगशु सेन तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा एक व दो के लिए आयोजित अंग्रेजी निबंध लेखन प्रतियोगिता में श्रेया गौतम प्रथम, मृण्मय द्वितीय व सौमिक दत्त तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीन व पांच के लिए आयोजित दीया निर्माण प्रतियोगिता में दयानंद सदन की स्तुति शुक्ला प्रथम, आर्यभट्ट सदन की अहेली माजी और गांधी सदन की अदिति द्वितीय, आर्यभट्ट सदन की बुशरा परवीन तृतीय स्थान पर रही। कक्षा छह व आठ के लिए आयोजित रंगोली निर्माण प्रतियोगिता में दयानंद सदन के विद्याश्री लोहार और आराध्या प्रथम, आर्यभट्ट सदन के अर्चित वत्स द्वितीय और हर्ष राज तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा ग्यारह व बारह के लिए आयोजित पटाखों की मनाही पर आधारित लेखन प्रतियोगिता में बारहवीं टैगोर सदन की पारूल भारती प्रथम और दयानंद सदन के प्रीतम पंडित द्वितीय स्थान पर रहे।

विजेताओं को बधाई देते हुए प्राचार्य डॉ जीएन खान ने कहा कि पटाखे पर्यावरण को प्रदूषित करता हैं।

प्रतियोगिताओं के संचालन में सीसीए प्रभारी नरगिस •ोबा, सहायक देवप्रिया चंदा, शबनम •ाहां, निर्णायक एसके दास, डॉ. रीता नाग, प्रदीप्तो दास, ए विश्वकर्मा, संजीव सिंह, पी के सिंह, ज्योति दास, विनय कृष्ण, सुजीत कुमार मंडल, विवेक मिश्रा, ठाकुर राकेश झा, अनित मंडल, देवाशीष दास, शुभेन्दु मंडल, देवाशीष मंडल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी