सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत

बिदापाथर (जामताड़ा) 27 जुलाई को साहिबगंज-गोविदपुर स्टेट हाईवे पर बिदापाथर थाना क्षेत्र के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:32 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत

बिदापाथर (जामताड़ा) : 27 जुलाई को साहिबगंज-गोविदपुर स्टेट हाईवे पर बिदापाथर थाना क्षेत्र के पालाजोरी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल बिदापाथर थाना क्षेत्र के सुगनीबासा निवासी चालीस वर्षीय राजेंद्र हेंब्रम की मौत रांची में इलाज के क्रम में हो गई। 27 जुलाई को राजेंद्र पालाजोरी से साइकिल पर सवार होकर अपने घर सुगनीबासा गांव स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में जेएच 12 के 7864 नंबर की पिकअप वैन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा। डाक्टर ने घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद व वहां से रांची रेफर किया था। शनिवार को इलाज के क्रम में राजेंद्र की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी