रिलीफ टीम मजदूरों को करा रही भोजन

जामताड़ा भाजपा की जिला हाइवे रिलीफ टीम प्रवासी मजदूरों को भोजन पानी व वाहन उपलब्ध करान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 06:38 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 06:38 PM (IST)
रिलीफ टीम मजदूरों को करा रही भोजन
रिलीफ टीम मजदूरों को करा रही भोजन

जामताड़ा : भाजपा की जिला हाइवे रिलीफ टीम प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी व वाहन उपलब्ध कराने का काम निरंतर कर रही है। रविवार को भाजपा नेता सह संताल परगना मोदी आहार प्रभारी बीरेंद्र मंडल ने नारायणपुर मंडल के पांडेयडीह मोड़ के पास राहत केंद्र में पहुंचकर प्रवासी मजदूरों को अपने हाथ से खाना खिलाया। मजदूर को वहां रोज नि:शुल्क खाना, अल्पाहार व पानी पार्टी कार्यकर्ता दे रहे हैं।

भाजपा नेता मंडल ने बताया कि जामताड़ा के विभिन्न पंचायतों में स्वयंसेवकों के माध्यम से मोदी आहार का भी वितरण हो रहा है। प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए राहत केंद्र में उन्हें भोजन की व्यवस्था की गई है। ताकि उनका सफर आसान हो सके। कई प्रवासी मजदूर जो पैदल यात्रा कर रहे थे, उन्हें वाहन मुहैया कराकर उनके गंतव्य स्थानों तक भी छोड़ा गया। भाजपा की अन्य कई टीम बनाई गई है जिनके माध्यम से क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों को भोजन, अल्पाहार व अन्य सुविधाओं का नजदीक से ध्यान रखने का काम किया जा रहा है। नारायणपुर मंडल के विभिन्न गांवों में मोदी आहार वितरण कार्य में मास्क, सैनिटाइजर बांटे गए। मौके पर जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, जिला मंत्री सुकुमार सर्खेल, मंडल अध्यक्ष संजय ओझा, मंडल महामंत्री श्याम सुंदर राय, रंजीत यादव व कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी