चड़कमारा गांव में भक्ति का माहौल

फतेहपुर प्रखंड की सिमलडूबी पंचायत अंतर्गत चड़कमारा गांव में चार दिवसीय पूजा के दूसरे दिन भी भगवान कार्तिक की पूजा-अर्चना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:45 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:45 PM (IST)
चड़कमारा गांव में भक्ति का माहौल
चड़कमारा गांव में भक्ति का माहौल

बिदापाथर (जामताड़ा) : फतेहपुर प्रखंड की सिमलडूबी पंचायत अंतर्गत चड़कमारा गांव में चार दिवसीय पूजा के दूसरे दिन भी भगवान कार्तिक की पूजा-अर्चना की गई। पूजा को लेकर चड़कमारा सहित मंझलाडीह, मोहनबांक, सिमलडूबी, बड़वा, बाघमारा, जलाई गांव में भक्ति व उत्साह का माहौल बना हुआ है। पुजारी रवीन्द्रनाथ झा ने विधिवत भगवान कार्तिक की पूजा-अर्चना की। काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया की कार्तिक भगवान का पूजा पूर्वजों के समय से हो रही है। गांव में मेला भी लगा है।

chat bot
आपका साथी