नारायणपुर में प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं की दी गई जानकारी

शुक्रवार को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से नारायनपुर में मेला सह प्रदर्शनी लगाई गई। वहाँ उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 05:51 PM (IST)
नारायणपुर में प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं की दी गई जानकारी
नारायणपुर में प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं की दी गई जानकारी

जासं, जामताड़ा : सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने व जनसंपर्क को और भी सुदृढ़ करने की पहल यहां सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने शुरू कर दी है। इस बाबत शुक्रवार को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से नारायनपुर में मेला सह प्रदर्शनी लगाई गई। वहाँ उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। लोगों से अपील की गयी कि वे जागरूक हो कर इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। जब वे इन योजनाओं की समुचित जानकारी प्राप्त कर स्वयं जागरूक होंगे तो उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी और वे दूसरों को भी इसकी जानकारी दे पाएंगे। सीएम जनसंवाद की जानकारी दी

ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जनसंवाद से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी गयी। बतलाया गया कि किस प्रकार वे मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में अपना आवेदन देकर अपनी समस्याओं व शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं और समाधान पा सकते हैं। बताया गया कि टोल फ्री नंबर 181 पर कॉल कर मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में शिकायत दर्ज करवाएं। इससे निष्पादन में संबंधित अधिकारी व जनसंवाद केन्द्र को सुविधा होगी। उपस्थित ग्रामीणों को आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि की जानकारी दी गयी। लोगों को इसका लाभ लेने को जागरूक किया गया। प्रदर्शनी में लोगों के बीच विभिन्न विषयों से संबंधित पैंपलेट, बुकलेट आदि का वितरण किया गया। बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

जिला जनसम्पर्क कार्यालय की ओर से संचालित एलईडी वाहन से ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जनसंवाद, आयुष्मान भारत व अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लघु फिल्म एवं वीडियो क्लिप्स दिखाये गये। मौके पर सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी अक्षय कुमार तिवारी, कार्यालय प्रधान दिलीप कुमार, कार्यालय कर्मी गोबिद हेंब्रम, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य, सहिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी