महाशिवरात्रि पर भी फतेहपुर में बिजली संकट

फतेहपुर (जामताड़ा) महाशिवरात्रि पर्व में भी बिजली की समस्या से लोग परेशान रहे। गुरुवार को करीब नौ बजे बिजली गुल हो गई जो देर रात को तो आई लेकिन कुछ घंटे बाद फिर चली गई। बताया गया कि 33 हजार लाइन में तार गिरने की वजह से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 10:23 PM (IST)
महाशिवरात्रि पर भी फतेहपुर में बिजली संकट
महाशिवरात्रि पर भी फतेहपुर में बिजली संकट

फतेहपुर (जामताड़ा) : महाशिवरात्रि पर्व में भी बिजली की समस्या से लोग परेशान रहे। गुरुवार को करीब नौ बजे बिजली गुल हो गई जो देर रात को तो आई लेकिन कुछ घंटे बाद फिर चली गई। बताया गया कि 33 हजार लाइन में तार गिरने की वजह से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी थी। दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुबह से बिजली गायब है जो समाचार प्रेषण तक नहीं आई थी। बिजली मिस्त्री की मानें तो 33,000 लाइन में फाल्ट आने के कारण ही बिजली आपूर्ति ठप है। उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी