पंचायत उपचुनाव आज : बूथों पर रवाना हुए मतदान कर्मी

जामताड़ा : पंचायत उपचुनाव व नगर पार्षद मिहिजाम वार्ड संख्या तीन में सदस्य उपचुनाव को लेकर मतदान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 08:26 PM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 08:26 PM (IST)
पंचायत उपचुनाव आज : बूथों पर रवाना हुए मतदान कर्मी
पंचायत उपचुनाव आज : बूथों पर रवाना हुए मतदान कर्मी

जामताड़ा : पंचायत उपचुनाव व नगर पार्षद मिहिजाम वार्ड संख्या तीन में सदस्य उपचुनाव को लेकर मतदानकर्मियों का दल सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंगलवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुआ। बुधवार को वे निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। समाहरणालय पास स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में पार्टी मिलान व चुनाव सामग्री लेने के बाद मतदानकर्मी पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारियों के साथ निर्धारित वाहन से बूथ के लिए रवाना हो गए। मौके पर पंचायत व नगर पार्षद प्रेक्षक, अपर समाहर्ता नंद किशोर लाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पंचायत राजशेखर ने मतदान कर्मियों व अधिकारियों को चुनाव संचालन के बारे में कई अधिकारी मौजूद थे।

-- कहां, किस पद के लिए होगा चुनाव :

मालूम हो कि उपचुनाव के तहत बुधवार को कुंडहित प्रखंड के बागडेहरी पंचायत में मुखिया पद, नारायणपुर प्रखंड के कुरता पंचायत समिति सदस्य तथा जामताड़ा प्रखंड के पंजनिया पंचायत के वार्ड नं. सात में सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। इसके अलावा मिहिजाम नगर पार्षद के वार्ड संख्या तीन में पार्षद चुनाव के लिए मतदान होना है। यानी कुल 4 पदों के लिए बुधवार को मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

--- कितने बूथ पर होगा चुनाव : उपचुनाव के तहत कुल 28 बूथों पर बुधवार को मतदान होना है। जिसमें नगर पर्षद मिहिजाम में वार्ड संख्या तीन के लिए एक बूथ बनाया गया है। जबकि पंचायत उप चुनाव के तहत बागडेहरी पंचायत में मुखिया चुनाव के लिए 12 बूथ पर मतदान होगा। यहां तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इसी तरह कुरता पंचायत में 14 बूथों पर मतदान होगा। यहां भी पंचायत समिति सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में है। पंजनिया पंचायत में भी वार्ड संख्या सात के लिए सदस्य चुनाव के लिए एक मतदान केंद्र बनाया गया है। सभी 28 बूथों पर 84 मतदानकर्मियों को लगाया गया है।

-- नगर पार्षद क्षेत्र के मतदाता ईवीएम मशीन का उपयोग करेंगे। इसलिए मिहिजाम वार्ड संख्या तीन में प्रतिनियुक्त किए गए मतदान कर्मियों को ईवीएम देकर रवाना किया गया। वहीं पंचायत क्षेत्र के मतदाता बैलट के माध्यम से अपना मतदान करेंगे।

नारायणपुर : प्रखंड के कुरता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। हालांकि चुनाव के लिए कोषांग जिला में ही बनाया गया है तथा आवश्यक पहल वहीं से हो रही है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हरीपद रूइदास ने कहा कि आज शाम तक चुनाव के कर्मी मतदान केन्द्रों पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए मतदान केन्द्रों पर रैंप, बिजली, पानी तथा साफ-सफाई आदि को दुरूस्त कर लिया गया है। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बलों की मौजूदगी में बुधवार को मतदान होगा। चुनाव में मतदान के माध्यम से सिद्धेश्वर मुर्मू, कृष्ण कुमार मंडल एवं राजकुमार भंडारी के भाग्य का फैसला होगा। मतदान के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया है। चुनाव के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। कुरता में बुधवार 19 दिसंबर को मतदान होगा तथा 22 दिसंबर को मतगणना होगी। कुरता पंचायत समिति उपचुनाव के लिए कुल 14 मतदान केन्द्र बनाए गए है। यहां के 4186 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें से 2146 पुरूष मतदाता एवं 2040 महिला मतदाता है। मौसम की बेरूखी वोटरों के साथ साथ प्रशासन को भी परेशान कर सकता है। सोमवार से ही क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है।

कुंडहित : बागडेहरी पंचायत में मुखिया उप चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। बागडेहरी पंचायत में मुखिया पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में है। जहां कुल 4,252 मतदाता में पुरुष मतदाता 2,240 एवं महिला 2,012 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए प्रशासन की और से बागडेहरी उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय में 5 मतदान केन्द्र के अलावा लायकापुर मध्यविद्यालय में 2, मध्य विद्यालय नौडिहा में 2, उमविद्यालय दामाधरा में 1, उ.म.वि. आमडुबी में 1 तथा प्राथमिक विद्यालय जर्नादनपुर में 1 मतदान केन्द्र बनाया गया। बुधवार सुबह आठ बजे से ही सभी मतदान केन्द्र में मतदान शुरु हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन की और से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था किया गया है ताकि किसी तरह का मतदान में गड़बड़ी पैदा न हो। इस संबंध में बीडीओ गिरिवंर ¨मज ने कहा की बागडेहरी पंचायत में 12 मतदान केन्द्र में मत पत्रों (बैलेट) के माध्यम से मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग करेंगे। इसके लिए सभी मतदान केन्द्र में सुरक्षा की व्यवस्था किया गया है।

chat bot
आपका साथी