खेल को बढ़ावा देने के लिए मिलेगा सहयोग

ख् खेकिन को बढ़ावा को मिलेगा सहयोग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:48 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:29 AM (IST)
खेल को बढ़ावा देने के लिए मिलेगा सहयोग
खेल को बढ़ावा देने के लिए मिलेगा सहयोग

जामताड़ा : जिले के नवनियुक्त खेल पदाधिकारी राजशेखर को विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। खेलसंघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर खेल की गतिविधि को जिला में बेहतर बनाने को विचार किया। जिला खेल पदाधिकारी ने सभी खेल संघ को जिले के हर प्रखंड और पंचायतों में खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्रास रूट पर रूपरेखा तैयार करने को कहा। खेल संघ के पदाधिकारियों ने जिले में खेल को आगे बढ़ाने के बाबत अपना विचार व्यक्त किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जिले में खेल को बढ़ावा मिले इसके लिए संकल्पित हूं और विभाग से हर संभव सहयोग करने की बात कही। खेल पदाधिकारी से भेंट करने वालों में जामताड़ा जिला खेल मंच के सचिव दीपक दुबे, जामताड़ा खो-खो एसोसिएशन वरीय उपाध्यक्ष चंचल भंडारी, जामताड़ा जिला बैडमिटन एसोसिएशन के सचिव दीनबंधु सिंह, जामताड़ा जिला आत्या पात्या एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश सेन, जामताड़ा जिला कैरम संघ के कार्यकारिणी सचिव सूरज कु.पासवान ,संयुक्त सचिव मोहम्मद शाहबाज , योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन दुबे ,सचिव रविद्र सुमन, जिला टेबल टेनिस संघ के पांचो बाउरी, जंप रोप एसोसिएशन के सचिव नंदन सिंह ,मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, भास्कर चांद आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी