मिहिजाम में बनेगा आश्रय गृह

मिहिजाम (जामताड़ा) नगर पर्षद कार्यालय सभाकक्ष में शनिवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 10:35 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 10:35 AM (IST)
मिहिजाम में बनेगा आश्रय गृह
मिहिजाम में बनेगा आश्रय गृह

मिहिजाम (जामताड़ा) : नगर पर्षद कार्यालय सभाकक्ष में शनिवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सेल्टर फॉर अर्बन होमलेश (एसओएच) योजना को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता ने की। इस हरियाणा नवयुवक कला संगम संस्था के प्रशिक्षक आदित्य शर्मा ने आश्रय गृह के बारे में जानकारी दी। बताया कि केंद्र सरकार की ओर से तमाम फुटपाथ, स्टेशन, बस पड़ाव, रिक्शा पड़ाव आदि स्थानों पर रात गुजारने वाले खानाबदोश के लिए आश्रय गृह निर्माण करने की योजना है। कई शहरों में इसका निर्माण हो चुका है तो कई उपयोग में लाया जा रहा है। नगर परिषद मिहिजाम में भी आश्रय गृह बनाने की योजना है। इसमें 50 बेड होगा। यह भवन दो मंजिला होगा। पहली मंजिल में डोरमैट्रिक हॉल होगा जिसमें 50 लोगों को रात गुजारने की व्यवस्था होगी। बताया कि इसके साथ लगभग दर्जन भर शौचालय में आधुनिक व सामान्य शामिल होंगे। आधा दर्जन स्नान गृह बनाया जाएगा। बताया कि दूसरी मंजिल में तीन से चार कमरे होंगे, सभी में शौचालय व स्नान गृह की व्यवस्था होगी। बताया कि आश्रय गृह में रात गुजारने के लिए कोई शुल्क नहीं है। बताया कि इसका संचालन केंद्र सरकार करेगी। नगर परिषद केवल मॉनिटरिग करेगी। बताया कि आश्रय गृह में किसी नशा का सेवन करना पूर्ण रूप से वर्जित होगा। सहयोगी विमल तिग्गा ने बताया कि योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर परिषद से स्थल की मांग की गई है। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग आश्रय गृह निर्माण करने की योजना है। बैठक में नगर पर्षद उपाध्यक्ष शांति देवी, वार्ड पार्षद विष्णु देव मुर्मू, मनीषा महतो, अरूण यादव, प्रमिला देवी, साधन महतो, फहीम मल्लिक, राहुल शर्मा, ज्योति कुमारी यादव, रीता देवी, सुनिता देवी, महावीर राय, रमेश कुमार रजक, सुमित्रा राय, विमला देवी, नीतू पोद्दार आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी