मलेरिया रोकथाम की दी जानकारी

कुंडहित (जामताड़ा) मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियं˜

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Dec 2021 08:53 PM (IST) Updated:Tue, 21 Dec 2021 08:53 PM (IST)
मलेरिया रोकथाम की दी जानकारी
मलेरिया रोकथाम की दी जानकारी

कुंडहित (जामताड़ा) : मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय मलेरिया प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित साथी सहिया तथा सहियाओं को वेक्टर जनित रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में 20 साथी सहिया तथा 30 सहियाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक अहमद परवेज राज ने बताया कि वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही है। प्रशिक्षण में मलेरिया जांच कैसे किया जाता है इस विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान 15 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलाए गए मलेरिया जांच अभियान की रिपोर्ट जमा करने को कहा गया। प्रशिक्षण में सुपरवाइजर अहमद परवेज रजा, एमपीडब्ल्यू अशोक कुमार के अलावा बीटीटी अवध बिहारी राम, सुबोध मंडल, बबली सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी