ठंड से फसल को हानि, हर वर्ग की बढ़ी परेशानी

नाला (जामताड़ा) : क्षेत्र में हो रही हल्की बारिश तथा ठंड बढ़ने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 04:42 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 04:42 PM (IST)
ठंड से फसल को हानि, हर वर्ग की बढ़ी परेशानी
ठंड से फसल को हानि, हर वर्ग की बढ़ी परेशानी

नाला (जामताड़ा) : क्षेत्र में हो रही हल्की बारिश तथा ठंड बढ़ने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार रात से हल्की बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। इस ठंड से वयोवृद्ध लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही बदले मौसम की वजह से मुख्य सड़क नाला-दुमका स्टेट हाइवे पर आवागमन भी काफी कम रहा। सड़क व बाजर की दुकानों में भी सन्नाटा छाया हुआ है। खासकर खेतीहर मजदूरों के लिए काम बंद हो गया। इससे उन्हें रोजगार की परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं बारिश के कारण खेत-खलिहान में फसल को क्षति पहुंचने की संभावनाएं भी बढ़ गई। हालांकि ठंड को लेकर प्रशासन की ओर से कंबल वितरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। नारायणपुर : नारायणपुर में सोमवार को दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के कारण लोगों का घर से निकलना भी कठिन हो गया था। ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया था जिससे लोगों को परेशानी हुई। मौसम की मार ऐसी थी कि नारायणपुर समेत क्षेत्र के चैनपुर, मुरलीपहाडी़ आदि बाजारों में सोमवार को वीरानी ही रही। सर्दी के इस मौसम में गर्म कपडो़ं की मांग बढ़ गई है। मौसम साफ होगा तो गर्म कपडो़ं की बिक्री भी बढ़ेगी। बारिश का बूरा प्रभाव धान के खलिहानों पर पडा़ है। अभी धान की पिटाई चल ही रही थी कि बारिश हो गई। बारिश से खलिहान कीचड़मय हो गया है तथा धान भीग भी गया है। धूप आएगी तब जाकर किसानों को राहत मिलेगी। लच्छू राय, मो. सहाबुद्दीन, अब्दुल सत्तार, बरूण रवानी आदि कृषकों ने कहा कि असमय हुई वर्षा से नुकसान ही होगा। फायदा कुछ भी नहीं होने वाला है। वर्षा के बाद कुहासा होगा जो गेंहू और सब्जी की फसल के लिए ठीक नहीं है। उक्त लोगों ने कहा कि बारिश जितनी जल्द रुक जाए वही अच्छा है।

chat bot
आपका साथी