पर्वत विहार के प्रवेश द्वार पर जड़ा ताला

संवाद सहयोगी,जामताड़ा : जिला मुख्यालय स्थित पर्यटन स्थल पर्वत विहार प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 01:07 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 01:07 AM (IST)
पर्वत विहार के प्रवेश द्वार पर जड़ा ताला
पर्वत विहार के प्रवेश द्वार पर जड़ा ताला

संवाद सहयोगी,जामताड़ा : जिला मुख्यालय स्थित पर्यटन स्थल पर्वत विहार प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को ले आयोजित धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। विभागीय कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित लोगों ने पर्वत विहार के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण रमेश तुरी ने की। लोगों ने कहा कि अगर इस प्रबंधक के खिलाफ कड़ी करवाई नही हुई तो ताला ताला बंद रहेगा। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मोती लाल टुडू ने कहा कि हमें अपनी हक के लड़ाई के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि धरना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक पदाधिकारी ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। बजरंग दल के जिला सह संयोजक राकेश ने कहा कि सोमवार को भी मुख्य द्वार पर ताला लगाया जाएगा। किसी भी कीमत में हमारी संस्कृति, सभ्यता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदर्शन में कमल क्लब के प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल टुडू, प्रखंड सचिव अनूप दास, बजरंग दल के जिला सह संयोजक राकेश पॉल,भाजयुमो के जिला महामंत्री दीपक दुबे, शुभम साव,जामताड़ा ब्लड डोनर एसोशिएशन के संयुक्त सचिव नितेश सेन,निमाई मंडल, मनोज तुरी, कुणाल महतो, भोला मंडल, सुकदेव मंडल, निर्मल मंडल ,भगीरथ महतो, गो¨वद महतो, निमाई महतो आदि थे।

chat bot
आपका साथी