क्विज प्रतियोगिता में चंपा बनी स्टेट टॉपर

नाला केजी स्कूल की चंपा मांजी राज्य क्विज प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 06:52 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 06:52 PM (IST)
क्विज प्रतियोगिता में चंपा बनी स्टेट टॉपर
क्विज प्रतियोगिता में चंपा बनी स्टेट टॉपर

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शुक्रवार को रांची में आयोजित में स्टेट क्विज प्रतियोगिता में चंपा मांजी ने राज्यस्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। चंपा मांजी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय,नाला में कक्षा दस की छात्रा है। जबकि राज्य स्तरीय स्पीच प्रतियोगिता में मोनोसी हेम्ब्रम को प्रतिभागी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मोनोसी जामताड़ा आश्रम विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा है। चंपा मांजी को प्रमाण पत्र,ट्राफी के साथ एक हजार रूपया प्रदान कर सम्मानित किया। ज्ञातव्य हो कि गत बुधवार को जामताड़ा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चंपा मांजी ने क्विज में तो मोनोसी हेम्ब्रम ने स्पीच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद शुक्रवार को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इस क्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप व एसबीपी गुरुवार को आश्रम विद्यालय जाकर सफल प्रतिभागियों को कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिया था,जिसका परिणाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देखने को मिला।

chat bot
आपका साथी