मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

नारायणपुर (जामताड़ा) बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने दीघारी चैनपुर चंपापुर व नारोडीह में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र पर बहाल बिजली पानी सड़क शौचालय रेम्प आदि की उपलब्धता को देखा। इनमें से कुछ स्थानों पर पुलिस बल को भी ठहराया जाना है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 27 Nov 2019 05:49 PM (IST)
मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

नारायणपुर (जामताड़ा) : बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने दीघारी, चैनपुर, चंपापुर व नारोडीह में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र पर बहाल बिजली, पानी, सड़क, शौचालय, रेम्प आदि की उपलब्धता को देखा। इनमें से कुछ स्थानों पर पुलिस बल को भी ठहराया जाना है। बताते चलें कि बीडीओ के निर्देश पर दीघारी, चैनपुर तथा सबनपुर उच्च विद्यालय में शौचालय निर्माण हो रहा है। इन विद्यालयों में शौचालय की स्थिति ठीक नहीं थी। चुनाव के मद्देनजर शौचालय बनाया जा रहा है। बीडीओ ने कहा कि चुनाव के दिन मतदान कर्मी व मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो इस निमित्त सारी सुविधाओं को अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जवाबदेह लोग आगामी बीस दिसंबर को मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र झा, कनीय अभियंता जीतेंद्र टुडू, पंचायत सचिव किशोर खां, रूपलाल हेंब्रम, रवि दत्त आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी