नारायणपुर कस्तूरबा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास जारी

नारायणपुर कस्तूरबा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस परेड पूर्वाभ्यास जारी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST)
नारायणपुर कस्तूरबा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास जारी
नारायणपुर कस्तूरबा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास जारी

नारायणपुर कस्तूरबा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास जारी

संवाद सहयोगी, मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय नारायणपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड की तैयारी अब भी जारी है। छात्राओं के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं रहे इसके लिए शिक्षिकाओं की पूरी टीम उन्हें मार्गदर्शन कर रही है। शनिवार को भी अभ्यास करते दिखीं छात्राएं। वहीं सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के पूर्व साफ-सफाई करवा लिया गया। तिरंगे को शान से फहराने के लिए अधिकारियों ने अपने मौजूदगी में विभिन्न तैयारियों को पूरा करवाया।

chat bot
आपका साथी