जहर देकर विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

संवाद सूत्र करमाटांड़ (जामताड़ा ) करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गांव में सोमवार र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 06:52 PM (IST)
जहर देकर विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार
जहर देकर विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

संवाद सूत्र करमाटांड़, (जामताड़ा ): करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गांव में सोमवार रात दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या जहर खिलाकर कर दी गई। गांव निवासी टेकलाल मंडल की पत्नी पच्चीस वर्षीय ललिता देवी की हत्या हुई है। विवाहिता के भाई के आवेदन पर पति समेत उसके स्वजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पति टेकलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं अन्य स्वजन फरार है। थाना को हत्या की जानकारी मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी हरविदर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। शव को थाना लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक के भाई गिरिडीह अहिल्यापुर थाना के चमेलटी निवासी मोहन मंडल ने थाना में लिखित आवेदन देकर बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन में बताया है कि बहन ललिता देवी व बहनोई टेकलाल मंडल के बीच हमेशा विवाद चलता था। बहनोई 50 हजार नकद और मोटरसाइकिल की मांग बतौर दहेज हमेशा करते थे। नहीं देने के कारण कई बार बहन के साथ भी मारपीट की गई। बीती रात भी हल्का विवाद के कारण बहन को पीटा गया। विवाद ज्यादा बढ़ जाने के बाद बहनोई टेकलाल मंडल व स्वजन शिवलाल मंडल, बॉबी देवी, ठाकुर मंडल, लखन मंडल, इनोवा देवी सभी ने मिलकर जबरन उसे जहर खिला दिया। जहर से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतिका ललिता देवी के दो बेटी प्रिया कुमारी, राधा कुमारी व एक पुत्र गोलू कुमार है। पुत्र-पुत्री की रुलाई थम नहीं रही। पति टेकलाल मंडल को दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी हरविदर सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतका के पति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी सभी फरार अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी