चेकडैम निर्माण में खप रहा वनक्षेत्र का पत्थर

कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित प्रखंड में वन विभाग की ओर से बन रहे चेकडैम में अवैध खनन क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 06:09 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 06:09 PM (IST)
चेकडैम निर्माण में खप रहा वनक्षेत्र का पत्थर
चेकडैम निर्माण में खप रहा वनक्षेत्र का पत्थर

कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित प्रखंड में वन विभाग की ओर से बन रहे चेकडैम में अवैध खनन का पत्थर खपाया जा रहा है। पत्थर वन सीमा के अंदर ही तोड़ा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो रक्षक है, वही भक्षक का काम कर रहा है। आरोप लगाया कि वन अधिकारी वन के पत्थर का उत्खनन करवाकर चेकडैम निर्माण कार्य पूरा करवा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कुंडहित प्रखंड के शिउलीबोना, दलनचैक, दुर्गापुर एवं महुला में सामाजिक वानिकी विभाग की और से छह लाख रुपये की लागत से चेकडैम का निर्माण किया जा रहा है। शिउलीबोना में शीला नदी के अवैध पत्थर को उत्खनन कर स्थानीय ट्रैक्टर के माध्यम से खपाया जा रहा गया। वहीं दलनचैक में चेकडैम के आस-पास जंगल में स्थानीय मजदूरों से पत्थर तुड़वा कर निर्माण कार्य में लगाया जा रहा है। निर्माण कार्य स्थल पर में वन विभाग के केटलगार्ड भी उपस्थित थे। केटलगार्ड इदरिश अंसारी ने बताया की कुंडहित प्रखंड के शिउलीबोना, दलनचैक, दुर्गापुर एवं महुला में चेकडैम का निर्माण किया जा रहा है। यह चेकडैम सामाजिक वानिकी विभाग से 6 लाख रुपये की लागत से बन रहा है। चेकडैम के आस-पास जंगल में बाबूपुर तथा अन्य गांव के कुछ मजदूर पत्थर तोड़ते दिखे। उन लोगों ने नाम न छपने की शर्त पर बताया की विभागीय अधिकारी के निर्देश पर दैनिक मजदूरी पर पत्थर तोड़ रहे हैं। यह पत्थर चेकडैम में लगाया जा रहा है।

--क्या कहते हैं अधिकारी : कुंडहित वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने बताया कि वह पांच दिन पूर्व ही कुंडहित में योगदान की है। कहां-कहां काम चल रहा है, कौन काम करवा रहा है, यह जानकारी उन्हें नहीं है। वन के अंदर पत्थर तोड़ने की भी जानकारी नहीं है। जानकारी लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी