लोक अदालत में छह मामलों का निष्पादन

संवाद सूत्र जामताड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 04:38 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 04:38 PM (IST)
लोक अदालत में छह मामलों का निष्पादन
लोक अदालत में छह मामलों का निष्पादन

संवाद सूत्र, जामताड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में छह मामलों का निष्पादन किया गया। इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ उरांव ने दी। उन्होंने बताया कि इन छह मामलों में पांच विद्युत विभाग के मामले से 49900 रुपये की वसूली की गई और वन विभाग के एक मामले से 10,700 रुपया की वसूली की गई। सचिव ने बताया कि लोक अदालत एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां दोनों पक्षों के राजी खुशी से मामलों का निष्पादन किया जाता है। अगर किसी का विवाद न्यायालय में चल रहा है और समझौता के तहत निष्पादन कराना चाहते हैं तो वह अपना आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दे सकते हैं। इस मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी