फतेहपुर में 30 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप

संवाद सहयोगी फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर में बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 07:23 PM (IST)
फतेहपुर में 30 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप
फतेहपुर में 30 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप

संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा) : फतेहपुर में बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं। यहां 30 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है। इतने समय गुजर जाने के बाद भी विभाग इसे दुरुस्त करने में अब तक विफल रहा है। बिजली के नहीं रहने से लोगों को कठिनाई हो रही है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जो बिजली गुल हुई है वह बुधवार को खबर भेजने तक नहीं आई थी। हल्की हवा या बारिश मात्र होने से ही बिजली का गुल होना आम समस्या बन चुका है। इसके बाद बिजली कब आएगी यह किसी को नहीं पता रहता।

ठंड के मौसम में करीब 20 से 22 घंटा यहां बिजली आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन, जैसे ही गर्मी शुरू हुई कि बिजली की समस्या गले पड़ने लगी। उपभोक्ता कामेश मंडल, लखन कुमार, विशाल गोस्वामी, दीपक पंडित, संजय मंडल, जगन्नाथ भंडारी ने कहा कि यहां हल्की बारिश या हवा चलने मात्र से ही बिजली गुल हो जाती है जिसे दुरुस्त करने में विभाग को कई दिन लग जाता है। बिजली बिल शहरी क्षेत्र से लिया जाता है लेकिन आपूर्ति में विभाग लापरवाही बरतता है। बिजली की समस्या सबसे ज्यादा गर्मी में होती है। ठंड के मौसम में फतेहपुर में नियमित बिजली आपूर्ति की जा रही थी। गर्मी के आगमन के साथ तार का गिरना व तकनीकी गड़बड़ी बराबर सामने आ रही है। हवा चली की तार गिरना तय हो रहता है।

chat bot
आपका साथी