आधुनिक भारत के निर्माता थे स्व. राजीव गांधी

आधुनिक भारत के निर्माता थे स्व. राजीव गांधी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 08:24 PM (IST)
आधुनिक भारत के निर्माता थे स्व. राजीव गांधी
आधुनिक भारत के निर्माता थे स्व. राजीव गांधी

आधुनिक भारत के निर्माता थे स्व. राजीव गांधी

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : शनिवार को दुमका रोड स्थित यूथ इंटक जिला अध्य्क्ष अमरनाथ मिश्र के आवासीय कार्यलय में एक समारोह का आयोजन कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर जिला अध्यक्ष समेत पार्टी समर्थकों ने स्व. गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर उन्होने कहा कि राजीव गांधी युग पुरुष थे और आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्ही की देन हैं कि आज हर भारतीय कंप्यूटर व सेल फोन चला रहा है ,उन्ही ने सपना देखा था कि भारत के हर गांव हर घर तक बिजली पहुंचे , वे लाखों युवाओं के दिलों में बस्ते हैं। मौके पर रियाज़ शेख, गुलाब अंसारी, रायल, सागर महतो, कुणाल महतो, रवि साह आदि कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा नमन किया।

chat bot
आपका साथी