सत्ता गलत हाथोंमें जाने से सूबे का विकास अवरूद्ध

नारायणपुर (जामताड़ा) : रांची से दुमका जाने के क्रम में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन रविवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 09:23 AM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 09:23 AM (IST)
सत्ता गलत हाथोंमें जाने से सूबे का विकास अवरूद्ध
सत्ता गलत हाथोंमें जाने से सूबे का विकास अवरूद्ध

नारायणपुर (जामताड़ा) : रांची से दुमका जाने के क्रम में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन रविवार शाम कुछ देर के लिए नारायणपुर में रुके एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से राय मशविरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारी में लग जाने एवं गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने को कहा। कहा कि लंबा संघर्ष के बाद अलग राज्य बना, परंतु गलत लोगों के हाथों में सत्ता चले जाने से झारखंड का विकास नहीं अवरुद्ध हो गया है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय मर्ज के नाम पर प्रदेश में साढ़े छह हजार विद्यालय बंद कर दिया गया। सरकार नहीं चाहती है कि यहां के गरीबों के बच्चे पढ़ लिखकर शिक्षित हो या आगे बढ़ें। कहा कि सरकार की गलत नीति के विरोध में आंदोलन होगा तथा आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जनहित की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देश और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में हर जगह लूट मची हुई है, वृक्ष लगाने के नाम पर काटे जा रहे हैं। जनता त्रस्त और सरकार मस्त है। कहा कि यहां की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है, खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य विकास के मामले में पीछे है। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, दुमका जिलाध्यक्ष सुभाष ¨सह, जामताड़ा जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम, चंचल राय, मनोज झा, हीरालाल सोरेन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी