नाला में मना इंदिरा गांधी का शहदात दिवस

नाला(जामताड़ा) शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:05 PM (IST)
नाला में मना इंदिरा गांधी का शहदात दिवस
नाला में मना इंदिरा गांधी का शहदात दिवस

नाला(जामताड़ा): शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 36 वां शहादत दिवस मनाया गया।इस अवसर कार्यकारी अध्यक्ष गणेश मित्रा के नेतृत्व में नेता व समर्थकों ने स्व इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।साथ ही स्व इंदिरा गांधी के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महासचिव समर माजी, सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार झा, अजित भंडारी, लखी कांत बनर्जी,पिटु मिस्त्री, दीपक मंडल, बासुदेव राउत आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी