दुर्गा पूजा के लिए कमेटी गठित

करमाटांड़ (जामताड़ा) : करमाटांड़-चरघरा रोड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक दुग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 09:37 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 09:37 AM (IST)
दुर्गा पूजा के लिए कमेटी गठित
दुर्गा पूजा के लिए कमेटी गठित

करमाटांड़ (जामताड़ा) : करमाटांड़-चरघरा रोड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को विनोद मंडल की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस दौरान पूजा समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष विनोद मंडल, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद साह, चंदन मुखर्जी, राजेंद्र प्रसाद मंडल, सचिव विजय कुमार मंडल, उप सचिव शिवनारायण मंडल, संजय मंडल उर्फ पप्पू मंडल, संयुक्त सचिव मुन्ना पोद्दार, रामप्रसाद मंडल, कोषाध्यक्ष प्रभु मंडल, उपकोषाध्यक्ष महेंद्र मंडल, पूजा मंडप प्रमुख ललित कुमार पोद्दार को बनाया गया। अध्यक्ष मंडल ने बताया कि यहां पूजा अर्चना वर्ष 1925 से हो रही है। पूजा मंडप में साज सज्जा के साथ स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान दिया जाएगा। समिति सदस्यों को पूजा के तैयारी में जुटने को कहा गया। मौके पर राजेंद्र प्रसाद साह, आशीष कुमार साह, धनंजय मंडल, अनमोल कुमार साह, आदित्य कुमार ओझा, सुबेशर मंडल, जामुन मंडल, विकास साह, अजय यादव, भागीरथ मंडल, विशेश्वर मंडल, अजय कुमार मंडल, प्रदीप कुमार गुप्ता समित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी