विद्यालय परिसर में चला साफ-सफाई अभियान

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनपुर, दीघार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 09:59 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 09:59 PM (IST)
विद्यालय परिसर में चला साफ-सफाई अभियान
विद्यालय परिसर में चला साफ-सफाई अभियान

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनपुर, दीघारी, बादलपुर, राजकीयकृत मध्य विद्यालय नारायणपुर, मध्य विद्यालय चैनपुर बेसिक, घाटी पांडेयडीह, लोहारंगी, रूपडीह, पलटा, बोरवा, नौहथिया आदि विद्यालयों में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं विद्यार्थी सम्मलित हुए। सभी ने सामूहिक रूप से विद्यालय परिसर में सफाई कार्य किया। शिक्षक बिनोद हेम्ब्रम, बालेश्वर पंडित, दिनेश करमाली, अनिल हेम्ब्रम ने विद्यार्थी एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों से कहा कि अपने कार्य व निवास स्थल में स्वच्छता कार्य करना बहुत बड़ा सेवा कार्य है। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता पर विशेष ध्यान देगा तो हमारा देश महात्मा गांधी के सपनों का देश बन जाएगा। शिक्षकों ने बच्चों से कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम अपने दिनचर्या में डालें। यदि नित्य कार्य की तरह इसे अभ्यस्त कर लेंगे तो यह देश निर्मल व स्वच्छ जरूर बनेगा। सभी प्रदूषण से छूटकारा मिल जाएगा। बीमारी पर नियंत्रण होगा। कुछ विद्यालय में परिसर के अलावा गांव में भी सफाई कार्यक्रम चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया। मौके पर परेश दुबे, रंजीत ¨सह, मनोज तिवारी, बिजय ओझा, वर्मा कुमार, जाबेद जमाल, बिपिन रक्षित उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी