हंसी-खुशी व भाईचारे में मनाएं ईद

नारायणपुर (जामताड़ा) ईद के मद्देनजर शनिवार की शाम में नारायणपुर थाना प्रांगण में शा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 06:48 PM (IST)
हंसी-खुशी व भाईचारे में मनाएं ईद
हंसी-खुशी व भाईचारे में मनाएं ईद

नारायणपुर (जामताड़ा) : ईद के मद्देनजर शनिवार की शाम में नारायणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि ईद के अवसर पर ईदगाहों में सामूहिक नमाज नहीं होगी। सभी लोग अपने-अपने घरों में ईद नमाज अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और शारीरिक दूरी बनाए रखें। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव, अंचलाधिकारी केदारनाथ सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व त्योहार मनाने की परंपरा रही है, इस बार भी वैसा ही करें। इस वर्ष 25 मई को क्षेत्र में ईद मनाई जाएगी। कहा गया कि इमाम मस्जिद से कोरोना से बचाव की जानकारी लोगों को दें। पांच लोग शारीरिक दूरी के साथ ईदगाह में नमाज पढ सकते हैं, इससे ज्यादा की अनुमति नहीं होगी। लोग मिल जुलकर त्योहार बनाएं और शारीरिक दूरी का विशेष रूप से ख्याल रखें। ईद को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किए जाएंगे। बैठक में सलीम अंसारी, जावेद अंसारी, संजय मंडल, कालीचरण दास, बमशंकर दुबे, हरिराय, सोहराब शेख, विनोद सिंह, मो. अताउल, जानमोहम्मद, लतीफ अंसारी, मो. शहबान, एएसआइ उपेंद्र सिंह, रंजीत राम, रामेश्वर ठाकुर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी