सांसद की सूचना पर भाजपा नेता ने मजदूरों की मदद की

जामताड़ा ओडिशा व तमिलनाडु से चलकर आए मजदूरों को बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 May 2020 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 20 May 2020 06:51 PM (IST)
सांसद की सूचना पर भाजपा नेता ने मजदूरों की मदद की
सांसद की सूचना पर भाजपा नेता ने मजदूरों की मदद की

जामताड़ा : ओडिशा व तमिलनाडु से चलकर आए मजदूरों को बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में अल्पाहार करवाने के साथ व वापस अपने घर गोड्डा भेजने का प्रबंध किया गया। वे बस व पैदल चलकर जामताड़ा तक पहुंचे थे। जामताड़ा पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी सुध ली। भाजपा नेता बीरेंद्र मंडल ने कहा कि गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने उन्हें दूरभाष के माध्यम से उनके संसदीय क्षेत्र के मजदूरों के जामताड़ा तक पहुंचने की खबर दी थी। इस पर वे हाइवे पहुंचकर सबसे पहले मजदूरों को अल्पाहार, खाना व दवा मुहैया करवाए। फिर जिला प्रशासन से बात कर उनके लिए गाड़ी की व्यवस्था कराए। सहयोग करने में मोहन शर्मा, राजेंद्र रावत, रंजीत यादव, रूथू दास, रंजीत तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी