भाजपा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बिदापाथर (जामताड़ा) शुक्रवार को भाजपा की ओर से सेवा व समर्पण अभियान को लेकर बिदापाथर मं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:28 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:28 PM (IST)
भाजपा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
भाजपा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बिदापाथर (जामताड़ा): शुक्रवार को भाजपा की ओर से सेवा व समर्पण अभियान को लेकर बिदापाथर मंडल कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बिदापाथर मंडल कार्यक्रम प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों को क्रिकेट के बल्ला, गेंद व छात्रों को कलम, कापी दी गई। जिला महामंत्री प्रवास कुमार हेंब्रम ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। आवश्यक संसाधन के अभाव में उनके प्रतिभा दबकर रह जाती है। भाजपा की ओर से खिलाड़ियों का हौसला अफजाई के लिए खेल सामग्री प्रदान किया गया। मौके पर श्यामलाल टुडू, संतोष भोक्ता, झुनु टुडू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी