अत्यधिक शराब पीने से दो लोग गंभीर, अस्पताल में भर्ती

अत्यधिक शराब पीने से दो लोग गंभीर अस्पताल में भर्ती

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 08:21 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2022 08:21 PM (IST)
अत्यधिक शराब पीने से दो लोग गंभीर, अस्पताल में भर्ती
अत्यधिक शराब पीने से दो लोग गंभीर, अस्पताल में भर्ती

अत्यधिक शराब पीने से दो लोग गंभीर, अस्पताल में भर्ती

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : उत्पाद विभाग के लाख प्रयास के बावजूद भी शराब का प्रचलन दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। शनिवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में अत्यधिक शराब सेवन करने से दो लोग गंभीर हो गए। परिवार वालों को स्वास्थ्य खराब होने की भनक लगते ही दोनों को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है। पहली घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव की है। यहां पिछले कई महीने से बीमार चल रहे नौका मुर्मू ने शनिवार को सहयोगियों के साथ गांव में ही अत्यधिक शराब सेवन कर लिया। अत्यधिक शराब सेवन करने के कुछ घंटे बाद ही उसकी स्थिति बिगड़ गई परिवार वालों को भनक लगते ही नौका मुर्मू को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। नोका मुर्मू बुजुर्ग है। इसी प्रकार दूसरी घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के जसाईडीह गांव की है। यहां पिछले 1 साल से बीमार चल रहे अधेड़ निशापति सोरेन ने शनिवार सुबह अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया। कुछ ही घंटे बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी परिवार वालों को भनक लगते ही निजी वाहन के माध्यम से जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। निशापति सोरेन के परिवार वालों ने सदर अस्पताल में बताया कि यह साल भर से बीमार चल रहा था चिकित्सक ने इसे शराब सेवन करने से रोका था। शनिवार को गुपचुप तरीके से गांव में ही अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया जिस कारण अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया और गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी