बीडीओ ने किया मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण

फतेहपुर (जामताड़ा) प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी ने बनुडीह पंचायत में चल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 07:46 PM (IST)
बीडीओ ने किया मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण
बीडीओ ने किया मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण

फतेहपुर (जामताड़ा) : प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी ने बनुडीह पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। बनुडीह पंचायत के मालडीह ग्राम में लाभुक मिहिन टुडू, लखन टुडू के आम बागवानी योजना का गड्ढा खुदाई का जायजा लिया। साथ ही पाड़ाविदावनी ग्राम में चल रहे मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम मजदूरों के बीच मास्क वितरण किया एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया। मौके पर सहायक अभियंता निखिल, कनीय अभियंता बलदेव, बानरा पंचायत सचिव भरत मंडल, रोजगार सेवक सर्वरंजन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी