बीडीओ ने लिया पीएम आवास निर्माण कार्य का जायजा

प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को प्रखंड की नैयाडीह पंचायत में पीएम आवास निर्माण कार्य का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 06:35 AM (IST)
बीडीओ ने लिया पीएम आवास निर्माण कार्य का जायजा
बीडीओ ने लिया पीएम आवास निर्माण कार्य का जायजा

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को प्रखंड की नैयाडीह पंचायत में पीएम आवास निर्माण कार्य का जायजा लिया। बीडीओ ने कहा कि पीएम आवास के लाभुक समय पर आवास निर्माण कार्य को पूर्ण करें। आवास बनने के उपरांत गृह प्रवेश भी होगा। सबों को राशि दे दी गई है अब आवास निर्माण में बहानेबाजी नहीं करें। बीडीओ ने कहा कि पिछले 3 वर्षों 2016-17, 2017-18 व 2018-19 में प्रखंड क्षेत्र में कुल 3,557 पीएम आवास निर्माण की स्वीकृति मिली थी। जिसमें से 3,450 पीएम आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। शेष बचे 107 लंबित आवास निर्माण कार्य को भी हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रखंड क्षेत्र में कुल 2390 पीएम आवास निर्माण की स्वीकृति मिली थी जिसमें से एससी, एसटी कोटे के लाभुक नहीं रहने के कारण 268 आवास को जिला वापस कर दिया गया है। शेष बचे 2,122 लाभुकों का आवास बनना है। जिसमें से 2,195 लाभुकों को प्रथम किस्त भेज दी गई है तथा निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। शेष बचे लाभुकों को जल्द प्रथम किस्त की राशि दी जाएगी। बीडीओ ने कहा कि कोई राशि मांगे तो हमें बताए शिकायत सही होने पर कार्रवाई भी होगी।

chat bot
आपका साथी