पॉपुलर फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष को जमानत

उच्च न्यायालय रांची से जमानत मिलने पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अब्दुल कबीर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 08:53 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 08:53 PM (IST)
पॉपुलर फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष को जमानत
पॉपुलर फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष को जमानत

संवाद सहयोगी, मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : उच्च न्यायालय रांची से जमानत मिलने पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया झारखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल कबीर का नारायणपुर में समर्थकों ने स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। कबीर ने समर्थकों से कहा कि सच्चाई की जीत हमेशा होती है। राज्य सरकार के इशारे पर हमारे संगठन को बदनाम करने की साजिश कर प्रतिबंधित करने का प्रयास किया गया। इसे उच्च न्यायालय ने गैरकानूनी बताया है। हम अपने संगठन के बैनर तले समाज के दबे कुचले वर्ग को ऊपर लाने के उद्देश्य से शिक्षा, स्वावलंबन के क्षेत्र में काम कर रहे थे। प्रयास था कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ सकें। बावजूद स्थानीय प्रशासन ने हमारे सामाजिक कार्य को गैरकानूनी बताकर हमें हवालात में डाल दिया। सरकार एवं पुलिस प्रशासन लाख कोशिश करे पर समाज के समृद्धि के लिए कार्य करते रहेंगे। हमारा संगठन राज्य में ऐसा कार्य कभी नहीं करेगा जिससे समाज बंटवारा की ओर आगे बढ़े। हम चाहते हैं कि किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोग वंचित नहीं रहें। कोर्ट से जमानत पाकर खुशी व्यक्त की। पुन: हम अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। जैनुल ओबेदीन, अफजल, उस्मान गनी, गुलाम, गुल मोहम्मद, रजाउल अंसारी, रजाउद्दीन, कलीम अंसारी, समसुल, खुर्शीद, आफताब थे।

chat bot
आपका साथी