पीड़ित परिवार को लिया गोद, बच्चों का नामांकन स्कूल में किया

जामताड़ा चार वर्षीय रोशनी मुर्मू व छह वर्षीय कृष्णा मुर्मू को सहयोग देने के लिए शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:58 PM (IST)
पीड़ित परिवार को लिया गोद, बच्चों का नामांकन स्कूल में किया
पीड़ित परिवार को लिया गोद, बच्चों का नामांकन स्कूल में किया

जामताड़ा : चार वर्षीय रोशनी मुर्मू व छह वर्षीय कृष्णा मुर्मू को सहयोग देने के लिए शनिवार को नवजीवन इंटरनेशनल ट्रस्ट व मानव अधिकार संघ के जिलाध्यक्ष बबीता झा पीड़ित बच्चे का हरचनडीह स्थित घर पहुंची। चार महीने पहले बच्चों के पिता का आकस्मिक निधन हो गया था। झा ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर पीड़ित बच्चे व उसकी मां से मुलाकात की। पीड़िता लगोरी हेंब्रम ने बताया कि उनके पति मदन मुर्मू का निधन चार माह पूर्व हो गया है। उसका एक बेटा कृष्णा मुर्मू छह वर्ष व एक बेटी रोशनी मुर्मू चार वर्ष है। घर की माली हालत काफी दयनीय है। घर में कमानेवाला भी कोई नहीं है। ऐसे में दो वक्त का भोजन जुटा पाना भी मुश्किल हो रहा है। इस पीड़ित परिवार को गांव में मांग मांग कर गुजारा करना पड़ रहा था।

बबीता झा ने उक्त गरीब परिवार को गोद लेते हुए बच्चों को स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में नामांकन करवाया। वस्त्र व अन्य जरूरी सामान परिवार को उपलब्ध कराया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गरीब परिवार को सरकारी सुविधा अविलंब मुहैया कराई जाए। गरीब परिवार की मदद के लिए ट्रस्ट के आगे आने पर लोगों ने सराहना की है। मौके पर ग्रामीण रमणी मरांडी, मोहे लाल बास्की, बाबुजन मुर्मू, बलदेव हांसदा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी