अ‌र्द्धविक्षिप्त ने की महिला को कुआं में डुबोकर मारने की कोशिश

मुरलीपहाड़ी/नारायणपुर (जामताड़ा) : शनिवार देर शाम नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांकुडीह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 23 Dec 2018 05:03 PM (IST)
अ‌र्द्धविक्षिप्त ने की महिला को कुआं में डुबोकर मारने की कोशिश
अ‌र्द्धविक्षिप्त ने की महिला को कुआं में डुबोकर मारने की कोशिश

मुरलीपहाड़ी/नारायणपुर (जामताड़ा) : शनिवार देर शाम नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांकुडीह गांव में सहदेव मुर्मू के कूप में सबिता मुर्मू नामक एक महिला को एक अज्ञात अर्धविक्षिप्त व्यक्ति ने डुबोकर मारने की कोशिश की, पर ग्रामीणों की तत्परता से महिला को कूप से उठाकर बचा लिया गया। लेकिन अज्ञात व्यक्ति पानी में ही ठंड से मर गया। सबिता सहदेव की पुत्रवधू है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग काफी संख्या में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस व्यक्ति की जान भी बचा ली जाती, पर वह कुआं से बाहर निकालने के दौरान ग्रामीणों से ही हाथापाई करने लगा। अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त अब-तक नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या, आत्महत्या समेत हर पहलू पर अनुसंधान कर रही है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय युवक फुटबॉल खेलने में उपयोग की जाने वाली हाफ पैंट तथा टी-शर्ट पहन रखा था। वह सहदेव मुर्मू के पीछे कुआं पर बर्तन धो रही सविता मुर्मू के पास अचानक पहुंचकर उससे मारपीट करने लगा। इसी क्रम में दोनों कुआं में गिर गए। ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से निकाला गया और युवक को भी ग्रामीणों ने निकालने का भरपूर प्रयास किया गया। युवक को कुआं से उठाने पहुंचे लोगों को विरोध झेलना पड़ा। अंत में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब-तक पहुंची तब-तक काफी देर हो चुकी थी। रात्रि करीब दस बजे युवक को कुएं से निकाला गया। संभवत: ठंड लगने से युवक का दम टूट चुका था। पुलिस के कब्जे में शव है। सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यम से शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बांकुडीह के सहदेव मुर्मू ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। शनिवार की शाम घर के कुएं के पास उनकी पुत्रवधु बर्तन धो रही थी। इसी बीच वह व्यक्ति वहां आ धमका तथा पुत्रवधु के साथ मारपीट करते हुए उसे लेकर कुएं में कूद गया। आवाज सुनकर लोग जमा हुए तथा महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन वह बाहर नहीं निकाला जा सका। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय ¨सह ने बताया कि शव की शिनाख्त अब-तक नहीं हो पाई है। इसकी पहचान के लिए पुलिस शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद 72 घंटे तक शीत कक्ष में रखेगी। शव को शीत कक्ष में रखने के लिए सिविल सर्जन को लिखा गया है। परिजनों की खोजबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी