चित्तरंजन में बनेगी मां दुर्गा की 70 फीट ऊंची प्रतिमा

मिहिजाम (जामताड़ा) : रेलनगरी चित्तरंजन के एरिया छह में इस वर्ष दुर्गा पूजा का कुछ अलग ही न

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Oct 2018 08:47 AM (IST) Updated:Wed, 03 Oct 2018 08:47 AM (IST)
चित्तरंजन में बनेगी मां दुर्गा की 70 फीट ऊंची प्रतिमा
चित्तरंजन में बनेगी मां दुर्गा की 70 फीट ऊंची प्रतिमा

मिहिजाम (जामताड़ा) : रेलनगरी चित्तरंजन के एरिया छह में इस वर्ष दुर्गा पूजा का कुछ अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। एरिया के ठेठानी मैदान में 68 वीं दुर्गापूजा की तैयारी शुरू है। यहां के छोएर पल्ली दुर्गा पूजा समिति भव्य दुर्गा प्रतिमा स्थापित करेगी। समिति के पेट्रान व सचिव बप्पा कुंडू एवं प्रणव देव ने बताया कि इस वर्ष की पूजा पूरे पश्चिम व‌र्द्धमान जिला में एक अलग ही पहचान होगी। मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल में स्थापित नहीं होगी। लगभग 40 से 70 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई जा रही है। यह पश्चिम व‌र्द्धमान जिला में सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। प्रतिमा निर्माण के लिए कोलकाता के कचरा पाड़ा से मूर्तिकार को जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि प्रतिमा रेजिस, कांटिज एवं अन्य कई तरह के केमिकल मिला कर फाइवर की बनाई जा रही है। प्रतिमा को कई भाग में बनाया गया है। लगभग आठ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सचिव ने बताया कि 10 लाख से अधिक खर्च दुर्गापूजा आयोजन करने का लक्ष्य है। बताया कि प्रतिमा स्थापित होने के लिए बांस का ढांचा स्थानीय डेकोरेटर नेपाल दास को सौंपा गया है। 12 अक्टूबर को बारावनी विधायक विधान उपाध्याय दुर्गापूजा का उदघाटन करेंगे। चिरेका प्रवक्ता ने बताया कि रेलनगरी में कुल 14 स्थानों पर पूजा होती है सभी का पंजीयन किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी