54 विद्यार्थियों को मिला बैग

नारायणपुर (जामताड़ा) प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़बहाल में मंगलवार को विद्यालय के कुल 54 विद्यार्थियों के बीच बैग का वितरण किया गया। पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र मोहाली व क्षेत्र के सीआरपी ने संयुक्त रूप से छात्रों को बैग प्रदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 05:11 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 05:11 PM (IST)
54 विद्यार्थियों को मिला बैग
54 विद्यार्थियों को मिला बैग

नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़बहाल में मंगलवार को विद्यालय के कुल 54 विद्यार्थियों के बीच बैग का वितरण किया गया। पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र मोहाली व क्षेत्र के सीआरपी ने संयुक्त रूप से छात्रों को बैग प्रदान किया। मौके पर पूर्व मुखिया महेंद्र मोहली ने कहा कि सभी विद्यार्थी प्रतिदिन विद्यालय आएं और बेहतर ढंग से पढ़-लिखकर योग्य इंसान बनें। सरकार द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। यह बहुत ही नेक कार्य है। बैग वितरण भी इसमें से एक है। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव देवेंद्रनाथ तिवारी, किशोर तिवारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी