पालाजोड़ी काली माता मंदिर में 404 वर्षो से हो रही पूजा

संवाद सहयोगी कुंडहित (जामताड़ा) कुंडहित प्रखंड के पालाजोड़ी काली माता मंदिर में 404 व

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 05:46 PM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 05:46 PM (IST)
पालाजोड़ी काली माता मंदिर में 404 वर्षो से हो रही पूजा
पालाजोड़ी काली माता मंदिर में 404 वर्षो से हो रही पूजा

संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा): कुंडहित प्रखंड के पालाजोड़ी काली माता मंदिर में 404 वर्षो से पूजा हो रही है। प्रति दिन राज्य के विभिन्न जिले से सैकड़ों भक्त अपनी मनोकामना के लिये मां काली के दरबार में माथा टेकने पहुंचते हैं। इस मंदिर की ख्याति बंगाल, बिहार तक फैली हुई है। प्रत्येक दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। कोई अपने परिवार की समस्या, कोई संतान प्राप्ति के लिए तो कोई शादी विवाह के लिए मन्नत मांगने पहुंचते हैं। मुराद पूरी होने पर भक्त बकरे की बली देते हैं।

मंदिर के पुजारी शांतिमय चक्रवर्ती ने बताया 404 वर्षों से मां काली का पूजा यहां हो रही है। अर्चना होते आ रहा है। जो भी भक्त मां के दरबार में पहुंचा, उसकी पुरी हुई। शादि-विवाह, परिवार में कलह, पति-पत्नी में विवाद, बीमारी, मानसिक रोग आदि समस्याओं के निवारण को यहां लोग यहां आते हैं। कोई खाली हाथ नहीं लौटता। चक्रवर्ती के वंशज ललित माधव के दादा व परदादा ने यहां पूजा-पाठ शुरू करवाई थी। दामिनी चक्रवर्ती तांत्रिक रूप से पूजा-अर्चना शुरू की थी।

chat bot
आपका साथी