306 नमूना की जांच, दो संक्रमित मिले

जामताड़ा महामारी नियंत्रण को लेकर नमूना संग्रह व जांच अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:44 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:44 PM (IST)
306 नमूना की जांच, दो संक्रमित मिले
306 नमूना की जांच, दो संक्रमित मिले

जामताड़ा : महामारी नियंत्रण को लेकर नमूना संग्रह व जांच अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को आधे दर्जन सरकारी अस्पतालों में नमूना संग्रह तथा जांच कार्य किया गया। मौके पर 413 व्यक्तियों का नमूना संग्रह किया गया जिसमें से 306 संग्रहित नमूना जांच की गई। जांच के उपरांत दो व्यक्ति संक्रमित मिले। दोनों संक्रमित व्यक्ति को जिलास्तरीय कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल उदलबनी में भर्ती कराया गया। इधर कोरोना अस्पताल में इलाजरत चार संक्रमित की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। विशेषज्ञ चिकित्सक डा. दुर्गेश झा ने निगेटिव रिपोर्ट वाले चारों व्यक्ति को कोरोना अस्पताल से मुक्त करते हुए घर भेजा। वर्तमान समय में जिले में सक्रिय संक्रमित मरीज की संख्या मात्र पांच है।

chat bot
आपका साथी