सिलदहा घाट पर पुल निर्माण कार्य शुरू

नारायणपुर : स्थानीय विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने रविवार को प्रखंड के रजैया नदी के सिलदहा घाट पर मुख

By Edited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 05:05 PM (IST)
सिलदहा घाट पर पुल निर्माण कार्य शुरू

नारायणपुर : स्थानीय विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने रविवार को प्रखंड के रजैया नदी के सिलदहा घाट पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत बनने वाले पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि जनता के समर्थन से चुनाव जीता हूं। मैंने वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद सिलदहा में पुल निर्माण कराऊंगा, जिसे आज पूरा कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि विकास के साथ समझौता नही होगा, सभी को साथ लेकर विकास करेंगे।

जिले में 19 हजार लोगों का खाद्यान्न सुरक्षा सूची से नाम हटाया गया है जो सरासर गलत है। विधायक ने कहा कि नौ हजार लोगों को पेंशन मिलने की स्वीकृति दिलाई है।

प्रदेश में अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी विरोधी सरकार है। प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है लोग अपने को सुरक्षित महसूस नही कर रहें है। उन्होंने कहा कि पुल बनने के बाद सड़क भी बनेगी। उन्होने कहा कि गुजरात में दलितों पर अत्याचार हो रहा है, खूंटी में लोगों को गोली से तथा नारायणपुर में लोगों को लाठी से पीटकर मारा गया। क्या ऐसी सरकार रहनी चाहिए। विधायक ने कहा कि मरना पसंद करूंगा परंतु जात-पात कभी नही करूंगा। प्रखंड के चिरूडीह के विकास के लिए पहल किया है सड़क बनेगी तथा विकास होगा। चिरूडीह में एक करोड़ 70 लाख की लागत से विकास का खाका तैयार है। कहा कि करमदहा, कोरीडीह, बोरवा, लदना का भी विकास होगा तथा पर्यटन स्थल बनेगा।

मौके पर इरसादुल हक अरसी, सलीम अंसारी, जयराम रवानी, सुरेश्वर दास, देवानंद ¨सह, तपन दास, विमलचंद्र गोस्वामी, सीताराम कर्मकार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी