निरीक्षण में डीईओ ने पकड़ी वित्तीय अनियमितता

- उच्च विद्यालय गेड़िया के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब संवाद सहयोगी, जामताड़ा: शनिवार को

By Edited By: Publish:Sat, 23 Jul 2016 07:25 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jul 2016 07:25 PM (IST)
निरीक्षण में डीईओ ने पकड़ी वित्तीय अनियमितता

- उच्च विद्यालय गेड़िया के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब

संवाद सहयोगी, जामताड़ा:

शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी नारायण विश्वास ने जिले के नाला व कुंडहित प्रखंड का भ्रमण कर विभिन्न उच्च व मध्य विद्यालयों का निरीक्षण किया।

सुबह करीब आठ बजे डीईओ उच्च विद्यालय गेड़िया पहुंचे। निरीक्षण में छात्रों की उपस्थिति नगण्य पाई गई। स्कूल में बायोमेट्रिक मशीन लगाया गया है, लेकिन नेटवर्क के अभाव में शिक्षकों की उपस्थिति मशीन में नहीं बनने की बात सामने आई। निरीक्षण में पाया गया कि वर्ष 14-15 में विद्यालय को दस हजार रूपया पुस्तक क्रय हेतु आवंटित किया गया था। प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार ने दस हजार रूपया पुस्तक क्रय का विपत्र भी कार्यालय में जमा किया लेकिन पांच हजार रूपया का ही पुस्तक विद्यालय में पाया गया। इतना ही नहीं विद्यालय को अन्य मद में आवंटित राशि के खर्च में भी गड़बडी मिली। डीईओ ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।

बाद में डीईओ ने मध्य विद्यालय गेडिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में शिक्षक उपस्थित मिले लेकिन छात्र उपस्थिति बहुत कम पाया गया। सचिव को छात्र उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया गया। डीईओ ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चापुडिया का भी निरीक्षण किया यहां एमडीएम का निर्माण हो रहा था और बच्चे विद्यालय परिसर में खेल रहे थे। विद्यालय में संचालित प्रयोगशाला,पुस्तकालय का निरीक्षण कर शिक्षकों को शतप्रतिशत छात्र उपस्थिति बढ़ाने व पुस्तकालय को सक्रिय बनाने का निर्देश दिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि नियमित रुप से निरीक्षण होगा।

chat bot
आपका साथी