पेड़ से टकराकर वैन दुर्घटनाग्रस्त

संवाद सूत्र, ¨बदापाथर : जामताड़ा- दुमका मुख्य सड़क पर पालोजोरी गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन पेड़ स

By Edited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 01:00 AM (IST)
पेड़ से टकराकर वैन दुर्घटनाग्रस्त

संवाद सूत्र, ¨बदापाथर : जामताड़ा- दुमका मुख्य सड़क पर पालोजोरी गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन पेड़ से टकराने से वाहन का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राजेश कुमार रवानी केंदुआटांड़, धनबाद के रूप में हुआ है। पुलिस द्वारा घायल खलासी को बेहोशी के हालत में इलाज के लिए जामताड़ा भेजा गया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे की है। जानकारी के अनुसार जेएच 10 एबी 6266 नंबर के खाली पिकअप वैन दुमका से धनबाद जा रही थी, इसी क्रम में पालोजारी गांव के समीप सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से टकराने से खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया एवं वैन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। ¨बदापाथर पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है। दो दिन के अंदर पालोजोरी गांव के समीप अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कुल तीन लोग घायल हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी